Hamara Hathras

18/10/2024 1:06 pm

Latest News

हाथरस 10 अक्टूबर । जनपद स्तरीय युवा उत्सव 2024 का आयोजन युवा कल्याण विभाग हाथरस द्वारा पीसी बागला इण्टर कॉलेज के सभागार में कराया गया, जिसमें लोकनृत्य, भरतनाट्यम, कत्थक, कुचिपुड़ी, मणिपुरी, ओडिसी नृत्य, लोकगीत, सितार वादन, बांसुरी वादन, तबला वादन, वीणा वादन, मृदगम वादन, गिटार, हारमोनियम लाइट, क्लासीकल वोकल हिन्दुस्तानी, कर्नाटक वोकल, एक्सटेम्पोर, एंकाकी आदि निर्धारित विधाओं में जनपद के 15 से 29 वर्ष की आयु तक के कलाकारों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम मे भाशण विघा में कुलदीप कुमार सिंह, काव्य कविता विधा में प्रथम स्थान मनी रावत, द्वितीय स्थान पियूष गोस्वामी, कृषि उत्पाद विभाग में मोहित कुमार एवं योगेन्द्र, कहानी विधा में कुलदीप कुमार प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान हर्ष कुमार सिंह एवंतृतीय स्थान पंकज, एकल नृत्य में प्रथम स्थान कृतिका, द्वितीय स्थान सिमरन एवं तृतीय स्थान दिव्या चौहान, लोक गायन में प्रथम स्थान के0सी0एल0आर0एन0 सेकसरिया इण्टर कॉलेज एवं द्वितीय स्थान आर0सी0 कन्या इण्टर कॉलेज ने प्राप्त किया। लोकन गायन एकल विधा में प्रथम स्थान तनीशा, द्वितीय स्थान किंजल तृतीय स्थान मुस्कान, चित्रकला विधा में प्रथम अंकित सोनी, द्वितीय स्थान हेमलता तृतीय स्थान गवर्नर शर्मा, चित्रकला सांइस एंड टेक विद्या में प्रथम स्थान करिश्मा कुमारी, द्वितीय स्थान नीरज कुमार, तृतीय स्थान सचिन कुमार कुशवाहा, समूह लोक नृत्य में प्रथम स्थान श्री जवाहर स्मारक इटंर कॉलेज, द्वितीय स्थान सासनी विद्यापीठ इटंर कॉलेज, हैण्डी क्राफ्ट विद्या में प्रथम स्थान उमेश चौधरी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का उदघाटन श्रीमती अंजुला सिंह माहौर मा0 विधायिका हाथरस द्वारा मा0 सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया गया। कार्यक्रम में श्री मतगंजन कुषवाह, जिला युवा कल्याण अधिकारी हाथरस द्वारा विधायिका एवं मुख्य विकास अधिकारी को बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम समापन एवं पुरस्कार वितरण राजेश कुरील, मुख्य विकास अधिकारी हाथरस द्वारा किया गया। कार्यक्रम आयोजन में पीसी बागला के प्रधानाचार्य द्वारा विषेश सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मंतगजन कुशवाह, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, गौरव कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हाथरस, आशीष शिव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सासनी, मनवीर सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, सि0राऊ, राहुल कुलश्रेश्ठ, कनिश्ठ सहायक एवं श्री राजवीर सिंह, पत्रवाहक द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page