Hamara Hathras

18/10/2024 8:04 pm

Latest News

हाथरस 09 अक्टूबर। शहर के मुरसान गेट स्थित खौडा हज़ारी बालापट्टी में विशाल देवी जागरण का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने पूजा अर्चना कर व महामाई की ज्योति जलाकर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक श्री देवीसरन उपाध्याय ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहनाकर, मैया की चुनरी उड़ाकर व दुर्गे माता की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। रामेश्वर उपाध्याय ने कहा की महामाई का जागरण कराने से व महामाई की ज्योति जलाने से हमारे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। हमारा मन प्रसन्न रहता है। और हमेशा घर में सुख शांति बनी रहती है। और हम सब के ऊपर महामाई की असीम कृपा है और कहा कि  सर्व समाज के भाइयो के ऊपर सदैव महामाई की कृपा बनी रहे। इस दौरान बंगाली मल्ल, सौनू उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय भूपेंद्र उपाध्याय, ध्रुव बंशी, यतीश उपाध्याय, विनोद रावत, पंकज शर्मा, तुसार रावत, संजय शर्मा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page