Hamara Hathras

18/10/2024 5:58 pm

Latest News

सिकंदराराऊ (पुरदिलनगर) 09 अक्टूबर। पुरदिलनगर में मुख्य बाजार स्थित भाजपा कैम्प कार्यालय पर हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में मिष्ठान वितरण किया गया। इसी दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। इस जीत पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने कहा हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है। हरियाणा की जनता ने नया इतिहास रच दिया है। हरियाणा में अब तक 13 चुनाव हुए हैं, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि 5-5 साल के दो कार्यकाल पूरा करने वाली किसी सरकार को हरियाणा में लगातार तीसरी बार मौका मिला है। भाजपा नेता सुरेश चन्द्र आर्य ने कहा देश के ज्यादातर राज्यों के लोगों ने कांग्रेस के लिए नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया है। कांग्रेस की पोल खुल चुकी है, उसका डिब्बा गोल हो चुका है। इस अवसर पर बंटी आर्य, दिनेश गुप्ता, शशि भारद्वाज, हरीश गोयल, सोनू व्याणी, सचिन माहेश्वरी, मोहन सिंह कुशवाह, गोपाल माहेश्वरी, हरप्रसाद बघेल, सचिन पाथोर, चोब सिंह वर्मा, राजवीर सिंह कुशवाह, अवनेश आर्य, सौरभ यादव, देवेंद्र कुशवाह, अर्चित माहेश्वरी, दिनेश सोनी, मनोज कुशवाह अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page