Hamara Hathras

14/10/2024 4:04 am

Latest News

सादाबाद 06 अक्टूबर। धनगर वंसीय मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा का आयोजन कल सोमवार को धनगर समाज द्वारा किया जाएगा। शोभायात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल शामिल होंगे।

अहिल्याबाई होल्कर शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष रामकुमार धनगर ने जानकारी देते हुए बताया है कि कल शाम 6 बजे से धनगर बंसीय मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व मोहल्ला आगरा गेट स्थित सियाराम फर्नीचर हाउस पर मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल समाज के लोगों का मार्गदर्शन करेंगे। शोभायात्रा आगरा गेट से प्रारंभ होकर जवाहर बाजार कृष्ण टॉकीज चौक बाजार विनोबा नगर चौराहा होते हुए धनगर आवास सहपऊ रोड पर जाकर समापन होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page