Hamara Hathras

13/10/2024 12:37 am

Latest News

हाथरस 05 अक्टूबर। आज विद्यालय में ’संत फ्रॉसिस असीसी’ का संरक्षक दिवस व विद्यालय के प्रिंसीपल फादर प्रकाश डिसूजा का जन्मदिन छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर विशेश प्रार्थना सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कक्षा छः से बारहवीं तक के ’सामान्य दक्षता प्राप्त करने वाले छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ’संत फ्रॉसिस’ के छवि चित्र पर मार्ल्यापण फादर प्रकाश व मैनेजर फादर जोर्ज पॉल ने  किया। इसके पश्चात विशेश प्रार्थना के साथ विद्यालय की छात्रा लुभानी उपाध्याय ने अपने संदेश में कहा कि संत फ्रॉसिस असीसी का जीवन सेवा और दया भाव से भरा हुआ था। उनकी पवित्र आत्मा व गरीबों के प्रति दया ने समाज पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ा। उन्होने न केवन अपना बल्कि विश्व का परिवर्तन किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर विभिन्न समूह नृत्यों व समूह गान द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर प्रकाश डिसूजा के जन्मदिन को धुमधाम से मनाया।

विद्यालय की छात्रा गार्गी ने अपने संदेश में कहा फादर प्रकाश ने सेवा और समर्पण का रास्ता चुना। हम बहुत  भाग्यशाली है कि हमने आपको अपने विद्यालय में प्रधानाचार्य के रूप में पाया। आपका नेतृत्व आशा और प्रगति की किरण रहा है। आपने एक ऐसा वातावरण विद्यालय में बनाया है जो शरीर, मन तथा आत्मा का पोशण करता है। आज का दिन विशेश इसलिये भी रहा कि आज 2023-2024 में कक्षा दसवीं तथा बारहवीं के छात्र छात्राओं को ’सामान्य दक्षता’ प्राप्त करने पर शील्ड प्रदान की गई। तथा कक्षा छः से ग्यरहवी के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व मैडल प्रदान किये गये। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर प्रकाश डिसूजा ने ’संत फ्रॉसिस’ को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन दूसरों के प्रति दया, करूणा और गरीबों की सेवा करने का रास्ता चुना। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर फादर जोर्ज पॉल ने फादर प्रकाश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तथा उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रॉगण अभिभावकों, छात्र-छात्राओं व मीडिया कर्मियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं से खचाखच भरा हुआ था। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर प्रकाश ने सभी अभिभावकों को धन्यवाद दिया। तथा सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा और श्रेयॉश ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page