Hamara Hathras

11/10/2024 4:59 pm

Latest News

सादाबाद 03 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। शीर्ष नेतृत्व द्वारा अलग-अलग लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। नगर के भाजपा कार्यकर्ता मनोज सोनी द्वारा अब तक 800 से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़कर सदस्यता दिलाई गई है। सदस्यता अभियान में कड़ी मेहनत करने पर भाजपा प्रदेश मंत्री डीपी भारती, हाथरस विधायक अंजुला माहौर, भाजपा जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी ने भाजपा कार्यकर्ता मनोज सोनी का जिला कार्यालय पर सम्मान किया। सदस्यता अभियान में सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए सदस्य बनाने का सिलसिला जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page