Hamara Hathras

18/10/2024 11:47 pm

Latest News

हाथरस 02 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान के तहत आज सासनी गेट स्थित भाजपा के संस्थापक सदस्य रमेश चंद्र आर्य के कैंप कार्यालय पर सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो महिला पुरुषों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए उनको भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता शिविर में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं हाथरस के जिला प्रभारी डीपी भारती, भाजपा जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी, भाजपा की जिला मंत्री संध्या आर्य, जिला मंत्री हरीश सैंगर, भाजपा नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील वर्मा, अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह, भाजपा नेता श्याम सुंदर शर्मा बंटी भैया, श्याम अग्रवाल, सुरजीत सिंह, जोगेंद्र चौधरी, भूपेंद्र कौशिक, डम्बेश चक, गौरव ठाकुर, मोनू चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे। सदस्यता शिविर संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य ने सभी पदाधिकारियों का दुपट्टा आदि पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page