Hamara Hathras

28/09/2024 9:57 pm

Latest News

हाथरस 28 सितम्बर । कल शुक्रवार की रात मेला श्री दाऊजी महाराज स्तिथ पंडाल में संगीत सम्मलेन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्टर्स से लेकर हरियाणवी कलाकारों ने देर रात तक धमाल मचाया। कार्यक्रम शुभारंभ ब्रह्मण महासभा के अध्यक्ष मदन मोहन गौड, परशुराम शोभा यात्रा के मुख्य सयोंजक सुभाष उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पालिका अध्यक्ष स्वेता दिवाकर ने किया। कार्यक्रम संयोजक सौरभ शर्मा, सह सयोंजक अभिषेक शर्मा व कार्यक्रम अध्यक्ष रजत चौधरी ने सभी अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। संगीत सम्मलेन में काफी संख्या में भीड़ उमड़ी। इस दौरान प्रवेश को लेकर खूब धक्का-मुक्की हुई। पुलिस कर्मियों के भीड़ के चलते पसीने छूट गए। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर्स कृति वर्मा, सिंगर यूके हरियाणवी ने घुंघरू टूट जायेगा, कुलदीप कौशिक केडी ने पिस्टल से महंगा तेरा लहंगा लाऊंगा, राज मावर ने चिलम के सट्टे पर खूब धमाल मचाया। इसके अलावा फॉर जी जमाना की सोनिका सिंह व् ग्रुप डांस के जरिए कलाकारों की देर रात तक प्रस्तुति जारी रही। भीड़ अधिक होने चलते पुलिस कर्मियों को खाशी मशक्कत करनी पड़ी।

 

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने मोर्चा संभाले रखा। काफी लोग जो पास लेकर पहुंचे, उन्हें भी भीड़ अधिक होने के चलते प्रवेश नहीं मिला। रात दस बजे जैसे ही संगीत सम्मलेन शुरू हुआ, उसी दौरान मुख्य गेट पर पुलिस और श्रोताओं की नोक-झोंक हो गई। लोग बिना वीआईपी पास के ही अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। संगीत सम्मलेन के शुरुआत से ही युवा बॉलीवुड कलाकारों के फ़िल्मी गानों पर जमकर थिरकने लगे। पंडाल में पीछे बैठे तमाम दर्शक अपनी-अपनी कुर्सियों पर खड़े होकर थिरकने लगे। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस कर्मियों का पसीने छूट गया। पूरे पंडाल में कुर्सियां खचा-खच भरी हुई थीं। कार्यक्रम आयोजकों को भी एंट्री नहीं मिली। इस दौरान आयोजकों व पुलिस की खूब नोकझोंक हुई।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page