Hamara Hathras

17/09/2024 7:55 pm

Latest News

हाथरस 17 सितंबर । कल सोमवार को श्री दाऊजी महाराज मेला प्रांगण में स्थित श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ के शिविर में आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो हाई स्कूल इंटर व ग्रेजुएशन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन श्री कुशवाहा समाज सेवा समिति सासनी द्वारा कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह कुशवाहा पूर्व जिला अध्यक्ष पंचायत ने की। उद्घाटन विजेंद्र सिंह कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष व दीप प्रज्वलित घमंडी लाल कुशवाह सहायक जूनियर इंजीनियर ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर आर. एन सिंह कुशवाहा प्रवक्ता अक्रूर इंटर कॉलेज, विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल कुमार कुशवाहा केमिस्ट्री क्रैकर्स सर, सीजी मौर्य, मनोज कुशवाहा नगला बिहारी, प्रकाशचंद सेक्रेटरी सासनी, रामस्वरूप कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुशवाहा नगला बिहारी, विनोद कुशवाहा महौ, कार्यक्रम में मौजूद कन्हैयालाल कुशवाहा, ज्ञानेंद्र कुशवाहा, साहब सिंह कुशवाहा, धर्मपाल कुशवाहा, ज्ञान सिंह कुशवाहा, ओम प्रकाश कुशवाहा प्रधान अध्यापक, कंचन सिंह कुशवाहा,चंद्रगुप्त मौर्य प्रवक्ता, मनीष कुशवाहा समाजवादी पार्टी हाथरस, जितेंद्र कुशवाहा टम्पा पेंटर रहे। श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ शिविर में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान सबसे ज्यादा अधिक अंक पाने वाले कुशवाहा समाज के हाई स्कूल में पहले स्थान पर 94.66% अंक रति कुशवाहा व 94.66% आनवी कुशवाहा, पुत्री मदन मोहन मेंडू, दूसरे स्थान पर 93.33% प्रतिभा सिंह, हाथरस, तृतीय स्थान पर गीता कुशवाहा महौ, इंटरमीडिएट में सबसे अधिक अंक अपने वाले पहले स्थान पर 85% करन कुशवाहा दूसरे स्थान पर 84.4% भूमि कुशवाहा महेंद्र नगर हाथरस, तृतीय स्थान पर बबली कुशवाहा गिजरोली। कुशवाहा समाज के बच्चो ने जिला मे टॉप करके हाथरस का नाम रोशन किया। सभी बच्चों को प्रतीक चिन्ह व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। बच्चों ने अपने-अपने विचार रखें और कहा कि आईएएस, पीसीएस, नीट, सिजियल व आर्मी जैसे कई सरकारी अफसर बनकर देश की सेवा व समाज का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन अमर सिंह कुशवाहा जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page