Hamara Hathras

15/09/2024 7:56 pm

Latest News

हाथरस (मुरसान) 15 सितंबर । कस्बा मुरसान के ब्लॉक रोड़ पर रविवार को राष्ट्रीय लोकदल के मनोनीत जिला अध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह प्रधान द्वारा पार्टी के कार्यक्रमों के लिए बनाए गये जिला कार्यालय का उद्घाटन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के द्वारा फीता काटकर किया। अनिल कुमार ने चौधरी चरण सिंह के छवि चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह उर्फ सूआ पहलवान, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव देव चौधरी, विधायक गुड्डू चौधरी, कप्तान सिंह चाहर, जिला अध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह प्रधान, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार आदि ने सभा को संबोधित किया और चौधरी चरण सिंह की नीतियों को ध्यान में रखते हुए चौधरी जयंत सिंह के निर्देशानुसार पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए अपील की गई। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुरसान चौ. धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य चौ. उम्मेद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सासनी रमेश ठेनुआ, पूर्व जिलाध्यक्ष राम नारायन वर्मा, पूर्व विधायक प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी, कोमल सिंह, महेंद्र सिंह धनगर, सुमित चौधरी, चौधरी महिपाल सिंह, प्रवीन पोनियां आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page