Hamara Hathras

14/09/2024 7:32 pm

Latest News

हाथरस 14 सितम्बर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा साधु संतों के खिलाफ टिप्पणी को लेकर हाथरस में भी भारी आक्रोश देखने को मिला। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर संत समाज को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। इस मौके पर जमकर नारेबाजी हुई। भाजपाइयों ने अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए। मामला अखिलेश यादव के बयान से जुड़ा है। जिसमें उन्होंने मठाधीशों की तुलना अपराधियों से की थी। इसके विरोध में शहर के बागला मार्ग पर भाजपाइयों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव का पुतला फूंक डाला।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने कहा कि सपा प्रमुख ने मठ माफिया को एक संत बता कर संत समाज का अपमान किया है। जबकि प्रदेश जानता है कि मुख्यमंत्री रहते सपा सरकार ने माफियाओं को संरक्षण देने का कार्य किया था। मुख्यमंत्री योगी द्वारा ही माफियाओं का सफाया किया है। अखिलेश यादव को संतों से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने बताया की हमारे हिंदू समाज में संत समाज को उच्च स्थान दिया गया और उसके ऊपर गलत टिप्पणी को बीजेपी युवा मोर्चा का एक भी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा। जिसके विरोध में आज सपा के पूर्व मुख्यमंत्री का बीजेपी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री की अध्यक्षता में पुतला दहन किया गया है।

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष नवनीत गौतम, अभिषेक शर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कृष्णा पहलवान, अरविंद दिवाकर, सचिन शर्मा, रोहन पाठक, अरुण उपाध्याय एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page