हाथरस 13 सितम्बर । साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ब्रज कला केंद्र व ब्रज कला अकादमी एवं राष्ट्रीय कवि संगम के संयुक्त तत्वाधान में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ रहे एवं पूर्व प्रधानाचार्य उषा गुप्ता के पति डॉ वीडी गुप्ता की पुण्य स्मृति आज अपना घर आश्रम पर आश्रम के संस्थापक मदनलाल वार्ष्णेय की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर डॉ वीडी गुप्ता स्मृति सम्मान से प्रमुख समाजसेवी एवं शिक्षाविद हरिशंकर वर्मा को जितेंद्र वार्ष्णेय, उमेश कुमार गुप्ता एवं जयाकांत कुशवाहा ने प्रतीक चिन्ह देकर, पीत वस्त्र उड़ाकर, माला पहनाकर एवं पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष एवं अपना घर आश्रम के प्रवक्ता चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने करते हुए कहा कि डॉक्टर वी.डी.गुप्ता ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे। सहजता सरलता उनके व्यवहार में समाई हुई थी, जितने कुशल चिकित्सक थे उतनी ही कुशलता से गरीब और जरूरतमंद का निशुल्क चिकित्सा देने में तत्पर रहते थे और उनकी पत्नी उषा गुप्ता पूर्व प्रधानाचार्य जिन्हें राज्य अध्यापक एवं एशिया पेसिफिक अवार्ड जैसे सम्मान से नवाजा गया, वह भी सदैव जन सेवा में समर्पित रहती हैं और अमेरिका प्रवास करते हुए भी भारतीय संस्कृति से जुड़ी रहती हैं। इस अवसर पर अमेरिका से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से डॉक्टर साहब की पत्नी उषा गुप्ता, पुत्र डॉ मनीष, पुत्रवधू वंदना, पुत्री मनीषा गुप्ता ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अपना घर के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, खेमचंद ठेंनुआ, शीला देवी, लक्ष्य वार्ष्णेय, सत्येंद्र चौधरी, चंद्रकांत कुशवाहा, कृष्ण सिंह, धनीराम, नवीन कुमार चौधरी, ध्रुव सिंह आदि मौजूद थे।
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दिल्ली शराब नीति केस में अरविन्द केजरीवाल
September 13, 2024
ट्रैफिक पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी,
September 13, 2024
थाना चंदपा की प्रभारी निरीक्षक बनीं विपिन
September 13, 2024
सासनी में लवकुश मेला 15 सितंबर को,
September 13, 2024
तीन दिन से हो रही लगातार बारिश
September 13, 2024
ब्रज कला केंद्र, ब्रज कला अकादमी एवं
September 13, 2024
हाथरस में राष्ट्रीय लोक अदालत कल, एक
September 13, 2024
Weather
Hathras
7:21 pm,
Sep 13, 2024
26°C
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
0 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap