सादाबाद 12 सितंबर । चक्रवात के कारण पिछले दो दिन से हो रही मूसलाधार बरसात की वजह से हाहाकार मच गया है। आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अभावग्रस्त लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं कई जगह व्यापार इकाइयों में पानी भरने की जानकारी मिली है। पेड़ टूटकर गिरने से जहां बिजली विभाग को नुकसान हुआ है वहीं आपूर्ति ठप हो गई है।
बारिश में कच्चे तथा पुराने घरों का गिरना लगातार जारी है। मकान के गिरने के कारण कई लोगों की घायल हो जाने की भी जानकारी मिली है, जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा लेखपालों को रिपोर्ट बनाने के लिए स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र के गांव कुरसंडा में कई लोगों के कच्चे तथा पक्के घर तथा टीन शेड गिर जाने से उनके घर का खाने-पीने का सामान मलबे में दबाकर खराब हो गया। कुरसंडा क्षेत्र में ठाकुरदास का कच्चा मकान गिर गया, जमुना देवी, राधामोहन, सुरेश कुमार का पक्का मकान गिर गया। श्रीप्रसाद तथा मुकेश बघेल की टीन शेड व दीवार गिर जाने से मुकेश हुआ उसकी पत्नी शकुंतला घायल हो गई। पल्हावत में रविंद्र सिंह एवं बृजमोहन के मकान की छत गिरकर गिर गई, जिसके कारण घर में बैठे लोग बाल बाल बच गए। यहां भी घर का सामान मलबे में दब गया। रविशंकर के मकान की छत गिरने से लोग बाल बाल बचे। खाने पीने के सामान के अलावा मोपेड, पंखा, तीन बक्शा के अलावा अनाज आदि मलबे में दब गया। जानकारी पर एसडीएम संजय कुमार तथा हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे। नगला हरनाम में मनु सिंह की छत बरसात के कारण गिर गई। इसके अलावा क्षेत्र के गांव समदपुर, मंस्या, सहित कई गांव में मकान गिरने की खबर मिली है। सूचना पर स्थानीय प्रशासन को होने पर क्षेत्रीय लेखपालों को सर्वे के कार्य पर लगा दिया गया है।