Hamara Hathras

12/09/2024 8:14 pm

Latest News

हरियाणा 12 सितंबर । हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तस्वीर अब साफ हो गई है। राज्य में नामांकन दाखिल करने की प्रकिया गुरुवार दोपहर तीन बजे खत्म हो गई। राज्य में एक चरण में 5 अक्तूबर को मतदान होगा जबकि उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 8 अक्तूबर को मतदान होगा। नामांकन खत्म होने के साथ ही भाजपा, कांग्रेस, आप जैसे तमाम दलों के चेहरे भी तय हो गए हैं। कांग्रेस ने 90 में से 89 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि भिवानी सीट माकपा को दी गई है। इस चुनाव के चर्चित चेहरों की बात करें तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से तो पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला उचाना कलां से, इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद से और आप हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांढा कलायत से चुनाव मैदान में होंगे।

हरियाणा चुनाव में लोगों की नजरें जुलाना सीट पर भी रहेंगी। जुलाना में कांग्रेस का चेहरा पहलवान विनेश फोगाट हैं। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली विनेश फोगाट पहली महिला भारतीय पहलवान हैं। वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर विनेस टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाइ करने वाली पहली पहलवान बनीं। विनेश के सामने भाजपा ने कैप्टन योगेश बैरागी को उतारा है। पेशे से पायलट रहे योगेश बैरागी भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष और भाजपा खेल प्रकोष्ठ (हरियाणा) के सह-संयोजक हैं। वहीं आप ने जुलाना में विनेश और योगेश के सामने WWE पहलवान कविता दलाल को उतारा है। कविता भारत की ओर से सबसे पहले WWE में जाने वाली महिला रेसलर थीं। लोग उन्हें ‘लेडी खली’ के नाम से भी जानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page