सादाबाद 11 सितंबर । आज तड़के हाथरस रोड पर रामवीर उपाध्याय की कोठी के निकट हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सेना भर्ती के लिए हाईवे पर दौड़ लगा रहे युवक की रोडवेज बस ने रौंद दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई। चालक बस लेकर भाग जाने में सफल रहा। क्षेत्र के गांव नगला जयलाल निवासी नारायण सिंह का 21 वर्षीय बेटा मोहित कुमार इस समय सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना सुबह दौड़ लगाने के लिए जाता था। आज भी सुबह 4 के करीब घर से दौड़ लगाने के लिए निकला। सुबह 4:15 के करीब जब सादाबाद कस्बे में दौड़ लगा रहा था तो हाथरस रोड पर आगरा की ओर से आ रही एक रोडवेज बस ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस लेकर मौके से भाग गया। कुछ देर बाद वहां भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई और मृतक की पहचान हो गई। उसके परिवार के लोग भी वहां आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अभी अविवाहित था। घटना के बाद परिवार के लोग बेहद आहत हैं।
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ को कैबिनेट की मंजूरी,
September 18, 2024
दाऊजी मेले में लड़की का वीडियो बना
September 18, 2024
सादाबाद : सरस्वती शिशु मंदिर का किया
September 18, 2024
पद्मश्री काका हाथरसी का जन्म तथा अवसान
September 18, 2024
सादाबाद : सड़क पर पेड़ गिरने से
September 18, 2024
उत्तराखंड के पूर्व सीएम का सादाबाद में
September 18, 2024
सिकंदराराऊ : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के
September 18, 2024
Weather
Hathras
9:30 pm,
Sep 18, 2024
26°C
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
0 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap