हाथरस 03 सितम्बर। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव नगला हेमा निवासी हीरालाल की 17 नवंबर को अचानक से हालत खराब हो गई थी। जिस पर परिवार के लोग उनको मुरसान के एक हॉस्पिटल ले गए थे। यहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अब इसे लेकर मृतक के भाई बृजमोहन पुत्र भगवानदास निवासी नगला हेमा ने डॉक्टर के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बृजमोहन ने कहा है कि उनके भाई हीरालाल 17 नवंबर को अचानक से बीमार हो गए। जिस पर उनको एक हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां पर मिले डॉक्टर ने हीरालाल को भर्ती कर लिया। आरोप है कि हीरालाल को गलत डायग्नोसिस देकर गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिससे हीरालाल की उपचार दौरान हालत बिगड़ गई। आरोप है कि डॉक्टर ने अपनी कमी छुपाने के लिए आगरा रेफर कर दिया। जबकि हीरालाल की मौत हो चुकी थी। आरोप है कि डॉक्टर ने उपचार दौरान लापरवाही की, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इसे लेकर हॉस्पिटल पर काफी हंगामा भी हुआ, पुलिस भी मौके पर आ गई थी। शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया। स्थानीय पुलिस पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप भी है। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। अब इस मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Check latest article from this author !
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज ने मूकबधिर बच्चों को वस्त्र वितरित किए
September 17, 2024
जयकारों के साथ अनंत चतुर्दशी पर हाथरस में हुआ गणेश विसर्जन
September 17, 2024
Related Posts
Recent Posts
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज ने मूकबधिर
September 17, 2024
जयकारों के साथ अनंत चतुर्दशी पर हाथरस
September 17, 2024
दाऊजी मेले में हुआ अखिल भारतीय ब्रजभाषा
September 17, 2024
प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने का शानदार मौका, ग्रेजुएशन
September 17, 2024
करंट की चपेट में आने से किशोरी
September 17, 2024
बाइकों की भिडंत में दो युवक घायल,
September 17, 2024
गांव रामपुर में 15 वर्षीय किशोर को
September 17, 2024
Weather
Hathras
7:25 am,
Sep 18, 2024
26°C
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
0 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap