Hamara Hathras

11/09/2024 8:08 am

Latest News

हाथरस 03 सितम्बर। कोतवाली सदर इलाके में 19 जुलाई 2024 को मुनेंद्र उपाध्याय निवासी गणेश सिटी कॉलोनी की मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का खुलासा हुआ था तो यह बात सामने आई थी कि मुनेंद्र की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी व अन्य कुछ लोगों के साथ मिलकर कराई थी। पत्नी प्रियंका के भानु से अवैध संबंध थे और मुनेंद्र इस बात पर प्रियंका के साथ मारपीट करता था। घटना के बाद पुलिस ने मुनेंद्र की पत्नी प्रियंका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद प्रेमी भानु ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो शूटरों को भी गिरफ्तार किया था। इस हत्याकांड में मोहित पुत्र महेश पंडित निवासी अकबरपुर थाना सासनी का नाम भी विवेचना में सामने आया। मोहित ने 21 अगस्त 2024 को न्यायालय के समर्पण कर दिया था। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। अब पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त मोहित को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किए गए एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त मोहित पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page