Hamara Hathras

11/09/2024 6:44 pm

Latest News

हाथरस 03 सितम्बर। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव दगसह निवासी 50 वर्षीय डूंगर सिंह पुत्र नरोत्तम सिंह ने अपनी बेटी ​शिवानी की शादी नौ दिसम्बर 2022 को ज्ञानेन्द्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी मलिक किरावली हाल निवासी खेड़ा बाग गोल्डन सिटी कॉलोनी मौनी बाबा मंदिर किरावली आगरा के साथ की थी। शादी के बाद ही बेटी ​शिवानी का पति ज्ञानेन्द्र, सास सावित्री, जेठ पुष्पेन्द्र, जेठानी अंजली एवं अंजली के नाना राजवीर सिंह शादी में मिले दान दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए बेटी को परेशान करने लगे। इसके बाद करीब नौ माह पहले बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। ससुराल के लोगों को काफी समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। जिसे लेकर डूंगर सिंह काफी भयभीत हो गए और उन्होंने सोमवार की रात में गांव के पंचायत घर के पास बने आरआर केन्द्र पर टिनशेड के एंगल पर गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी आज सुबह परिवार के लोगों को हुई तो उनके होश उड़ गए। यहां पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें मृतक ने अपनी उसकी मौत के लिए बेटी की सुसराल के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के भाई प्रेम सिंह की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page