सादाबाद 03 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन मुरसान मार्ग स्थित एक मैरिज होम पर किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डीपी भारती द्वारा सभी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए पूर्ण जोश के साथ सदस्यता अभियान में जुट जाने का आह्वान करते हुए लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने को निर्देशित किया। बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डीपी भारती कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में ऊर्जा एवं उत्साह के साथ जुड़ने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी का निस्वार्थ रूप से सेवा भाव की कामना के साथ कार्य करता है और उसी का परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व में सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में कार्य कर रही है उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को मिस्ड कॉल के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। बैठक में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि द्वारा भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में जुटने का आग्रह किया और प्रत्येक बूथ पर जाकर सदस्यता अभियान को गति देने का संकल्प लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी द्वारा अपने अध्यक्ष उद्बोधन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाकर सदस्यता अभियान चलाने का आग्रह किया एवं उपस्थित सभी पदाधिकारी को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान में जुड़ने का आग्रह किया। इस अवसर पर बैठक में जिला महामंत्री प्रीति चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, महेंद्र सिंह आचार्य, रामकुमार महेश्वरी, कुशालपाल पौरुष, मथुरा प्रसाद गौतम, हरीश सेंगर,राधा रमन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, लक्ष्मण सिंह प्रधान, हमबीर सिंह प्रधान, अंशुल शर्मा, हरिओम चौधरी, दीपक चौधरी, ओमवीर सिंह प्रधान, राजकुमार प्रधान, सत्यप्रकाश फौजी, चंद्रवीर चौधरी, उदयभान सिंह प्रधान, दिनेश त्यागी, सत्य प्रकाश वाल्मीकि, गिरीश शर्मा, भूरा बघेल, राजकुमार चौधरी सहित अन्य भाजपाई की उपस्थित रहे।
Check latest article from this author !
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज ने मूकबधिर बच्चों को वस्त्र वितरित किए
September 17, 2024
जयकारों के साथ अनंत चतुर्दशी पर हाथरस में हुआ गणेश विसर्जन
September 17, 2024
Related Posts
Recent Posts
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज ने मूकबधिर
September 17, 2024
जयकारों के साथ अनंत चतुर्दशी पर हाथरस
September 17, 2024
दाऊजी मेले में हुआ अखिल भारतीय ब्रजभाषा
September 17, 2024
प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने का शानदार मौका, ग्रेजुएशन
September 17, 2024
करंट की चपेट में आने से किशोरी
September 17, 2024
बाइकों की भिडंत में दो युवक घायल,
September 17, 2024
गांव रामपुर में 15 वर्षीय किशोर को
September 17, 2024
Weather
Hathras
8:55 am,
Sep 18, 2024
26°C
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
0 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap