Hamara Hathras

16/09/2024 6:41 am

Latest News

अलीगढ़ 31 अगस्त । मंगलायतन विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय पुस्तकालाध्यक्ष पद पर कार्यरत डा. अशोक कुमार उपाध्याय को मानव रचना विश्वविद्यालय, फरीदाबाद में हुए इंटरनेशनल कांफ्रेंस फॉर लाइब्रेरियन के दौरान विश्व लक्ष्मी सर्वश्रेष्ठ लाइब्रेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। डा. उपाध्याय को पिछले वर्ष भी बेस्ट प्रैक्टिसिंग यूनिवर्सिटी लाइब्रेरियन अवार्ड एवं बेस्ट रिसर्चर 2023 का सम्मान प्राप्त हुआ था। डा. अशोक उपाध्याय को विश्व लक्ष्मी सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से सम्मान के दौरान डा. राजेश कुमार, विश्वविद्यालय लाइब्रेरियन एमआरआईआईआरएस, प्रो. मनोज कुमार सिन्हा डीएलआइएस असम विश्वविद्यालय, डा. रमेश गौड़ प्रोफेसर व हैड कालानिधि डिवीजन आइएनजीसीए, मिनिस्ट्री ऑफ कल्चरल, भारत सरकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page