Hamara Hathras

01/09/2024 8:36 pm

Latest News

लखनऊ 25 जुलाई । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यकाल चार दिन बाद खत्म हो रहा है। 29 जुलाई 2019 को आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का कार्यभार संभाला था।  राज्यपाल का कार्यकाल 29 जुलाई को खत्म होने वाला है। हालांकि अभी तक इस बात की सुगबुगाहट नहीं है कि राज्य का अगला राज्यपाल कौन होगा? सवाल यह भी है कि क्या आनंदीबेन पटेल फिर से यह जिम्मेदारी संभालेंगी या किसी अन्य राज्यपाल को राज्य का प्रभार दिया जाएगा। इससे पहले आनंदीबेन पटेल छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी हैं। आनंदीबेन पटेल साल 1987 में राजनीति में आईं। भारतीय जनता पार्टी में राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्ष, भाजपा की राज्य इकाई की उपाध्यक्ष, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की सदस्य सरीखे महत्वपूर्ण पदों पर रहीं। आनंदीबेन पटेल 22 मई 2014 से 7 अगस्त 2016 तक गुजरात राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री भी रहीं। यूपी राज्यपाल नवंबर में 83 वर्ष की हो जायेगी।

किसी राज्यपाल ने दोबारा नहीं संभाली जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश में अभी तक ऐसा राज्यपाल नहीं रहा है जिसका कार्यकाल दूसरी बार रहा हो। अगर आनंदीबेन पटेल को फिर से यूपी की जिम्मेदारी मिलती हैं तो वह ऐसा करने वाली पहली राज्यपाल होंगी। 2 मई साल 1949 से अब तक राज्य में कुल 24 राज्यपाल रहे चुके हैं। 29 जुलाई को राज्यपाल का कार्यकाल ख्त्म होने के बाद भी नई नियुक्ति या किसी को प्रभार दिए जाने तक पद की जिम्मेदारी आनंदीबेन पटेल के पास ही रहेगा। आनंदीबेन पटेल यूपी की पहली महिला राज्यपाल भी हैं। जब यूपी, उत्तर प्रदेश न होकर यूनाइटेड प्रॉविंस था तब सरोजनी नायडू 15 अगस्त 1947 से 2 मार्च 1949 तक राज्य की राज्यपाल थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page