
हाथरस 31 मार्च। आज तड़के एक बजे करीब इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गलीचा फैक्ट्री कृष्णा सेल्स कॉर्पोरेशन के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के एक करीब इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गलीचा फेक्ट्री कृष्णा सेल्स कॉरपोरेशन के मलिक राजकुमार खेतान को उनकी फैक्ट्री के पास ही स्थित एक पड़ोसी ने सूचना दी कि उनकी फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने फायर ब्रिगेड को तुरंत घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आज तड़के 3:30 बजे करीब आग पर काबू पा लिया गया। इस भीषण अग्निकांड से लगभग 30 से ₹40 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वही आग से गोदाम की बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है । आज को बुझाने में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों और अधिकारियों का खासा योगदान रहा, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हो पाया।






















