Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 फरवरी । हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने दो युवकों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 5 फरवरी की बताई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट अब पुलिस ने दर्ज की है। पीड़िता के अनुसार, उसके पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं और वह गांव में घर पर अकेली रहती है। आरोप है कि 5 फरवरी को धर्मेंद्र पुत्र रोहन सिंह और संदीप पुत्र सुरेश उसके घर के दरवाजे पर खड़े थे। इसी दौरान धर्मेंद्र अचानक घर के अंदर कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला ने बताया कि वह सो रही थी, लेकिन शोर-शराबे के बीच उसकी नींद खुल गई और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे उसके देवर मौके पर पहुंच गए। देवर को आता देख आरोपी धर्मेंद्र मौके से भाग निकला।

रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी

महिला का आरोप है कि भागते समय धर्मेंद्र ने उसे धमकी दी कि यदि उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि वह सीधी-साधी महिला है और अकेली रहती है, ऐसे में उसे भविष्य में किसी अनहोनी का डर बना हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page