Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 15 फरवरी । क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। ग्राम अगसौली और नगला जलाल के बीच, सोरोंजी गंगा घाट से गंगाजल लेकर लौट रहे बाइक सवार एक महिला और पुरुष आगे चल रही कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गए। इस टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर कांवड़ियों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें घर ले गए। कोतवाली प्रभारी एस. कुमार शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि के चलते सड़कों पर कांवड़ियों की भारी भीड़ है। उन्होंने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।म कांवड़ यात्रा के कारण मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है। पुलिस और एंबुलेंस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। प्रशासनिक अधिकारी यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page