Hamara Hathras

Latest News

सासनी 26 फरवरी । आज गांव अहवरनपुर में श्री बृजेश्वर महादेव मंदिर पर मंदिर के चौथे स्थापना दिवस एवं महाशिवरात्रि के पर्व पर रुद्राभिषेक, शिव विवाह एवं प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री बृजेश्वर महादेव मंदिर शांति देवी निरंजन लाल (दयालु जी) की स्मृति में स्थापित किया गया था। इस मंदिर को शांति देवी दयालु धर्मार्थ न्यास परिवार द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। मंदिर में पंडितों ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न कराया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, विधायक कोल अनिल पाराशर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, गौ सेवा आयोग सदस्य रमाकांत उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवदेव दीक्षित, हरिमोहन शर्मा, मदन मोहन रावत, हरिओम शर्मा, महेश चंद शर्मा, लालाराम शर्मा, बृजेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मथुरा मनीष शर्मा, कालीचरण शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद राकेश शंखधर, उदय प्रताप, बदायूं जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, मथुरा महानगर जिलाध्यक्ष घनश्याम लोधी, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, एटा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, जिलाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, कन्नौज जिलाध्यक्ष विपिन द्विवेदी, आगरा जिलाध्यक्ष रामकुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page