हाथरस 04 फरवरी । आज गाँव सीतलवाडा के रहने वाले 65 वर्षीय राजेन्द्र बघेल पुत्र लीलाधर बघेल गांव में दूध का काम करते थे। आज अचानक कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय जिला बागला अस्पताल पोस्टमार्टम ग्रह पहुचे। पूरी घटना की जानकारी लेकर परिवारीजनों को सांतवा दी। और स्वयं ने भी हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस घटना को लेकर रामेश्वर उपाध्याय ने गहरा दुख प्रकट किया। और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा से वार्ता कर दोषियों के खिलाफ़ सख्त से सख्त कार्यवाही करने को कहा। इस मोके पर धर्मेंद्र बघेल, विपिन बघेल, किताब बघेल, प्रवीन बघेल, हरि सिंह, श्याम, पप्पू, अशोक, दानिश, राजवीर, रामवीर, प्रेमचंद्र, संजू, सीयाराम आदि थे।