Hamara Hathras

Latest News

 

हाथरस 23 जनवरी । अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय के हाथरस आगमन पर जिला इकाई उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा स्वागत किया गया। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का 22 जनवरी को दिल्ली के शिक्षक भवन में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय को सभी 28 राज्यों के प्रतिनिधियों की सहमति से अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय की घोषणा उपरांत प्रांतीय ऑडिटर नरेश कौशिक के साथ जनपद हाथरस में प्रथम आगमन हुआ। देश के विभिन्न राज्यों (लगभग 28 राज्यों) द्वारा अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आम सभा के सदस्यों की सर्वसम्मत एवं अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ट्रस्ट फाउंडेशन संस्थापक अध्यक्ष बृज नंदन शर्मा के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय जी के नेतृत्व में AIPTF की गतिविधियों को संचालित किए जाने में संघ के प्रति विभिन्न राज्यों के संगठन प्रतिनिधियों जिसमें बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उड़ीसा, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, असम,आंध्रा व अन्य राज्यों के संगठन प्रतिनिधियों ने सुशील कुमार पांडेय को राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की थी। इस दौरान  टीम मुख्यतः जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला महामंत्री तरुण शर्मा कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हितेश शर्मा, उपाध्यक्ष कृष्णकांत पचौरी, लक्ष्मीकांत शर्मा, ऑडिटर हिमांशु गुप्ता, दुष्यंत राजपूत आदि द्वारा उपस्थित होकर राधे गार्डन हाथरस में फूलमाला, पटका, छविचित्र भेंट कर किया गया एवम बधाई शुभकामना प्रेषित की गयीं। इस अवसर पर संगठन के क्रियाकलापों एवम जनपद स्तरीय शिक्षक समस्याओं जिले की सम सामयिक घटनाओं सम्बन्धी विभिन्न विषयों पर आपसी विचार विमर्श हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page