सादाबाद : दर्जनों बीघा फसल पानी पानी, बम्बा की पटरी कटी, कुम्हरई और सरौंठ गांवों के बीच नहर में पानी छोड़े जाने से कटी पटरी
सादाबाद 08 सितम्बर। क्षेत्र के कुम्हरई और सरौंठ गांवों के पास आज सुबह नहर विभाग की लापरवाही से किसानों को नुकसान हो गया। बंबा की पटरियों का निरीक्षण किए बिना अचानक पानी छोड़ दिया गया। पानी के दबाव से बंबा की कच्ची पटरी टूट गई। इससे करीब डेढ़ सौ बीघा
सादाबाद : लेबर चौराहे पर लगा स्वास्थ्य और आयुष्मान कार्ड शिविर, 118 मरीजों का उपचार, 11 श्रमिकों के बनाए गए आयुष्मान कार्ड, 15 की सीबीसी और 25 मरीजों की शुगर जांच; सभी को निःशुल्क दवाएं वितरित
सादाबाद 08 सितम्बर। मा० मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद में पंजीकृत श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा पात्र श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के उद्देश्य से विभिन्न लेबर चौराहों पर स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित किए जा रहे
मौत के बाद भी नहीं मिल रही सम्मानजनक विदाई, बारिश में तिरपाल बना सहारा, तिरपाल पकड़कर खड़े रहे परिजन, बारिश के बीच दी गई अंतिम विदाई
हाथरस 07 सितम्बर। बरसात के मौसम में आज भी अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को खुले आसमान के नीचे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहीं चिता को बारिश से बचाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को तिरपाल पकड़कर खड़ा होना पड़ता है तो कहीं जलभराव और कीचड़ के बीच
सादाबाद : खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने भरे पनीर के नमूने, खाद्य सुरक्षा टीम ने पुसैनी, कुरसंडा के अलावा गांधी मार्केट से भी लिया नमूना
सादाबाद 07 सितम्बर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज चार पनीर विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा। टीम ने मिलावट की शिकायतों के आधार पर पनीर के नमूने लिए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमों के हिसाब से आगे की
सादाबाद : चारा मशीन में आई साड़ी, वृद्धा की मौत, क्षेत्र के गांव गढ़ का मामला, सिर में चोट लगने से हुई मौत
सादाबाद 07 सितम्बर। क्षेत्र के गांव में गढ़ तसींगा में दोपहर चारा काटते समय एक हादसा हो गया। चारा काटने की मशीन में साड़ी फंसने से 65 साल की वृद्धा निखिलेश को झटका लगा और वह पास के खरंजा पर गिर गईं। उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें
सहपऊ : बच्चों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जमीन विवाद में पिता पर बच्चों को मारने का आरोप
सादाबाद (सहपऊ) 07 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के गांव तामसी में एक व्यक्ति द्वारा अपने बच्चों की कथित रूप से बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बच्चों के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई
सादाबाद : बंद पड़े हैं आधे से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे, नगर पंचायत द्वारा कस्बे के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के लिहाज से लगवाये गए हैं कैमरे
सादाबाद 07 सितम्बर। कस्बे में सुरक्षा मजबूत करने और आपराधिक घटनाओं पर नजर रखने के लिए कई तिराहों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। नगर पंचायत ने करीब 46 जगहों पर ये कैमरे लगवाए थे, लेकिन अब इनमें से ज्यादातर खराब हो गए हैं। इन 46 कैमरों में
सादाबाद : मारपीट के मामले में शिकायत दर्ज, खेत में गाय छोड़ने को हुआ था विवाद, गांव कोंकना खुर्द का मामला
सादाबाद 07 सितम्बर। क्षेत्र के गांव कोंकना खुर्द में गाय छोड़ने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक महिला को हंसिया से पीटा गया और उसके बेटे के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने मंजू देवी की शिकायत पर एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट का
सादाबाद : गंदगी के चलते नहीं हो पा रही सिंचाई, शिकायत के बाद शुरू हुई जेसीबी से रजवाहे की सफाई
सादाबाद 07 सितम्बर। सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण बिसावर क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। दघंटा रजवाह से बिसावर नहर में पानी छोड़े जाने के बाद उसके साथ कूड़ा-कचरा, मलबा और मरे हुए पशु भी बहकर आ रहे हैं। नहर के पुल के पास लंबे
सादाबाद : चित्रकार हाथरसी को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान, पद्मश्री डॉ. विजय कुमार शाह की वर्चुअल उपस्थिति में प्रदान किया गया सम्मान, शांति फाउंडेशन गोंडा एवं इनोवेटिव टीचर्स ग्रुप ऑफ इंडिया ने कला एवं शिक्षकीय योगदान के लिए किया सम्मानित
सादाबाद 07 सितम्बर। कला जगत में अर्जित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति और चित्रकला के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए चित्रकार एवं शिक्षाविद डॉ. भेद प्रकाश सिंह ‘चित्रकार हाथरसी’ को ‘डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर ऑनलाइन आयोजित







