Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 29 नवम्बर। क्षेत्र के बामौली गांव में खेत पर काम कर रही महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव की सीमा पत्नी स्वर्गीय सुरेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 नवंबर की शाम करीब 5 बजे वह बेटे के साथ खेत पर काम कर रही थी। आरोप है कि तभी गांव के अंकित और मनीष पुत्र हरिओम, ममता पत्नी हरिओम और शिखा पुत्री हरिओम वहां पहुंचे। सीमा के मुताबिक, चारों ने लाठी-डंडों से मां-बेटे को पीटा। इससे दोनों को चोटें आईं। आरोप है कि मनीष ने ट्रैक्टर चालू कर सीमा के ऊपर चढ़ा दिया और काफी देर तक उसे उसके ऊपर खड़ा रखा। इससे सीमा के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि सीमा को मृत समझकर आरोपी ने ट्रैक्टर हटाया। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page