Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 29 नवम्बर। थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर बाइक पर ले जाने के मामले में गांव के ही युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है । किशोरी के पिता के मुताबिक, 27 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे उनकी बेटी घर से ताऊ के घर जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान छोटू उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। किशोरी की मां ने घटना अपनी आंखों से देखी और युवक को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि युवक बाइक तेज चलाकर वहां से चला गया। पिता ने पुलिस से बेटी को तलाशने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page