Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

smart

हाथरस 29 नवम्बर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला भोजा गांव में रविवार दोपहर करीब एक बजे पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान मारपीट हो गई। इस दौरान पति विशाल नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। बेहोशी की हालत में परिजन और स्थानीय लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घायल की पहचान नगला भोजा निवासी विशाल पुत्र सुभाष के रूप में हुई है। वह सिलाई का काम करता है। विशाल की शादी करीब छह साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं।

विशाल की पत्नी सीमा ने आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। रविवार को भी वह उसके साथ मारपीट कर रहा था। सीमा के मुताबिक, पति से बचाव करने के दौरान विशाल नीचे गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल विशाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page