Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 नवम्बर। जिले में शनिवार रात करीब आठ बजे सड़क हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार रिश्तेदार घायल हो गए। हादसा हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के बरवाना नगला मोती चौराहे के पास हुआ। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी। जानकारी के अनुसार, केशोपुर निवासी अतर सिंह पुत्र वीरी सिंह बेलदारी का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। फिलहाल वह नगला मोती में काम कर रहे थे। शनिवार को काम खत्म होने के बाद वह अपने गांव के रिश्तेदार राजवीर सिंह के साथ बाइक से केशोपुर लौट रहे थे। राजवीर सिंह राजमिस्त्री का काम करते हैं। रास्ते में बरवाना नगला मोती चौराहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे में अतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि राजवीर सिंह को भी चोटें आईं। अतर सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अतर सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए। बताया गया है कि अतर सिंह के दो बच्चे हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाथरस जंक्शन थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने मामले की जानकारी कराए जाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page