
हाथरस 29 नवंबर। नवीन अनाज गल्ला मंडी समिति में लगभग छह वर्ष के लंबे अंतराल के बाद चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव में भाजपा किसान मोर्चा के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष एवं पल्हावत ट्रेडिंग कंपनी (पदू वाले) के अनुज चौधरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं नरेंद्र बंसल को महामंत्री और नितेश वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। अनुज चौधरी के निर्विरोध निर्वाचन से मंडी के व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला। व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी से मंडी के विकास, व्यापारिक हितों की रक्षा, मूलभूत सुविधाओं में सुधार और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
निवर्तमान मंडी अध्यक्ष भीकमबर चौधरी की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मंडी की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर भानु प्रकाश, विनोद पाठक, राजेश वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय, प्रमोद अग्निहोत्री, राहुल गुप्ता, विनोद कोटा वाले, प्रहलाद खंडेलवाल, अरुण अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, बिशन वार्ष्णेय, नीलेश शर्मा, महेश शर्मा हाथी वाले, ऋषि बंसल, मुकेश बंसल, उमाशंकर और नीरज अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।










