Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 नवंबर। काका हाथरसी स्मारक सभागार में साहित्यकारों एवं कवियों की ओर से एक साहित्यिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नगर की स्मृति शेष विभूतियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर परिचय पुस्तिका ‘बधाई है, बधाई तथा शुभकामनाएं’ का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ. मीता कौशल को कैलाश कुमारी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ काका हाथरसी सभागार के अध्यक्ष डॉ. आर.के. भटनागर (आईएएस) एवं अमेरिका से आए अशोक गर्ग ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा काका हाथरसी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. शर्मा, सभागार के कार्यवाहक अध्यक्ष शरद अग्रवाल एवं उषा गुप्ता का सानिध्य रहा। समारोह में नगर की स्मृति शेष विभूतियों डॉ. लक्ष्मीनारायण गर्ग, चिकित्सक डॉ. वी.डी. गुप्ता, आचार्य रघुवीर प्रसाद त्रिवेदी, बेदिल हाथरसी, डॉ. बृह्मदत्त शर्मा, गौरीशंकर गौड़, एस.के. शर्मा एवं कैलाश कुमारी की स्मृति में विभिन्न लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें पं. संतोष मुखिया, विजय सिंह प्रेमी, वीना गुप्ता एडवोकेट, राकेश बंसल, सुरेंद्र बांठिया, हरिशंकर वर्मा, डॉ. मीता कौशल एवं ब्रजेश वशिष्ठ को स्मृति सम्मान प्रदान किए गए।

विशेष आकर्षण राधा कृष्ण कृपा भवन की संस्थापिका स्मृति शेष कैलाश कुमारी की स्मृति में स्थापित सम्मान रहा, जो पूर्व प्राचार्य डॉ. मीता कौशल को प्रदान किया गया। डॉ. आर.के. भटनागर एवं अशोक गर्ग ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर कैलाश कुमारी के सामाजिक एवं सेवाभावी योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन आशु कवि अनिल बौहरे ने, संयोजन डॉ. जितेंद्र शर्मा ने तथा संचालन ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। दीपक रफी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि पं. संतोष मुखिया ने मंत्रोच्चार किया। काव्य पाठ में प्रमोद विषधर (सिकंदराराऊ), धीरेन्द्र सिंह धुरंधर (मुरसान), वासुदेव उपाध्याय, श्यामबाबू चिंतन, सर्वेश शर्मा, वीना गुप्ता एवं डॉ. प्रतिभा भारद्वाज ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

इस दौरान चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य एवं अनिल बौहरे ने दिवंगत विभूतियों के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक योगदान को याद किया। साथ ही जीवनलाल शर्मा को विवाह दिवस की शुभकामनाएं भी दी गईं। कार्यक्रम में नीलू गोयल (कनाडा), बाला शर्मा, भावना गुप्ता, कुंवर प्रबल प्रताप सिंह (जम्मू), डॉ. लक्ष्मीपति सेकसरिया, डॉ. राजीव लोचन उपाध्याय, रविकांत सिंह, कपिल अग्रवाल, प्रशांत बौहरे, राहुल गौड़, नत्थीलाल पारासर, भंवर सिंह पौरुष, डॉ. वी.पी. सिंह, कपिल शर्मा, दिव्यांशु भारद्वाज, आदित्य रावत, हर्ष गोयत, भगवती प्रसाद शर्मा, रामखिलाड़ी गुप्ता, ऋषि उपाध्याय, प्रशांत बग्गा, शाश्वत शर्मा एवं शुभम पचौरी सहित अनेक साहित्यकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page