Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 नवंबर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में 3 से 4 दिसंबर तक अयोध्या में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल 1 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी, के अनुसार जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल सुबह 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। यहां चयनित बालिका खिलाड़ी 2 दिसंबर को सुबह 11 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित मंडल स्तरीय चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाली बालिका खिलाड़ियों की आयु 31 दिसंबर 2026 को 17 वर्ष से कम होनी अनिवार्य है। ट्रायल में प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, आयु संबंधी प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। उप क्रीड़ा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के अभाव में खिलाड़ियों को चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए इच्छुक बालिका खिलाड़ी निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page