Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 नवंबर। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ की कार्यशैली एवं शिक्षकों की लंबित समस्याओं के विरोध में रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने रम्पुटा की 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में विश्वविद्यालय प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान कराने की मांग उठाई। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में नकल पर प्रभावी रोक लगाना, परीक्षा कार्य के पारिश्रमिक एवं टीए-डीए का भुगतान सुनिश्चित करना तथा शीतकालीन अवकाश की तिथियों में संशोधन करना शामिल है।

इसके अलावा शिक्षक कल्याण कोष समिति की बैठक आयोजित कराने, शोधार्थियों की समस्याओं का समाधान करने और डिजिटल मूल्यांकन के लिए उचित पारिश्रमिक निर्धारित करने सहित अन्य मांगें भी उठाई गईं। शिक्षकों का कहना है कि उनकी लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया गया और विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान मांगों की ओर आकर्षित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। उक्त जानकारी प्रतिवेदन समिति की प्रभारी कु. नेहा यादव एवं डॉ. प्रियंका सरोज ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page