Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 नवंबर। थाना हाथरस गेट क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही बाइक ने पुलिस पीआरवी में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में पीआरवी चालक नीरज और आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह घायल हो गए, जबकि पीआरवी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना 24 नवंबर की शाम की है। पीआरवी एक इवेंट पर जा रही थी। इसी दौरान रेवती प्रसाद मार्ग स्थित तिराहा खंदारीगढ़ी मोड़ पर सामने से आ रही बाइक ने पीआरवी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक नीरज और आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह घायल हो गए।

घटना के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पीआरवी चालक नीरज के पैर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई अरविंद सक्सेना बाइक और उसके चालक वैभव को थाने ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page