Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

smart

हाथरस 27 नवंबर। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के दरियापुर स्थित एक मैरिज होम में कार्यक्रम के दौरान गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, हनुमान गली देवी नगर निवासी अमर सेंगर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 22 नवंबर की रात वह दरियापुर स्थित प्रीत नेत्र मैरिज होम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां विनीत निवासी कासिमपुर, थाना सासनी तथा रोहित, मयंक और गणेश उर्फ गुन्नू शराब पी रहे थे। पीड़ित का आरोप है कि उसे देखकर चारों लोग गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page