Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 नवंबर। गांव नगला भूरा के निकट बुधवार को टेंपो और लोडर की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित लोडर चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बुधवार को नगला भूरा के पास तेज रफ्तार लोडर और सवारियों से भरे टेंपो में जोरदार टक्कर हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में मेंडू निवासी 15 वर्षीय अश्वनी कुशवाहा समेत चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

हादसे में मृतक अश्वनी कुशवाहा के पिता सुरेश कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने लोडर चालक सोनू निवासी एलमपुर गड़िया, थाना बन्नादेवी, अलीगढ़ के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपित चालक को गुरुवार को ही हिरासत में ले लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page