Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 नवंबर। सासनी क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नगला भूरा के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में युवा क्रिकेटर अश्वनी की मौत दिल फटने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। हादसे में अश्वनी के सिर पर भी गंभीर चोट आई थी। उसकी आंख और शरीर की कई हड्डियां भी टूट गई थीं। बुधवार को टेंपो और लोडर की आमने-सामने हुई टक्कर में अश्वनी समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। अन्य मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके स्वजन को सौंप दिया। युवा क्रिकेटर अश्वनी की मौत की खबर से उसके गांव मेंडू में शोक की लहर दौड़ गई। अश्वनी उभरता हुआ क्रिकेटर था और क्षेत्र में अपनी खेल प्रतिभा के लिए पहचान बना रहा था। उसके असमय निधन से दोस्तों और खेल प्रेमियों में गहरा दुख है। वहीं, स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page