
हाथरस 26 नवंबर। शहर के बुर्ज वाला कुआं पर गुरुवार को एक अज्ञात कार काफी देर तक लावारिस हालत में खड़ी रहने से इलाके में हलचल मच गई। कार खड़ी करने के बाद चालक मौके से चला गया। काफी देर तक चालक या कार मालिक के वापस नहीं लौटने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने कार के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर उसके मालिक और चालक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल कार किसकी है और उसे वहां कौन खड़ा करके गया, इसका पता नहीं चल सका।
पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही कार चालक की तलाश भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कार की जांच और आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। शहर के इलाके में काफी देर तक अज्ञात कार खड़ी रहने से स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।








