Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 नवंबर । पीबीएएस इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार शुक्ला ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व और उसके निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से अंगीकृत किया था। पहले इस दिन को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी मनाया जाता था। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इसी तारीख को लागू करने का विशेष ऐतिहासिक महत्व है, क्योंकि 26 जनवरी 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज की मांग की थी। संविधान के निर्माण में 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लगा था। वर्ष 2015 में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की गई। गणित प्रवक्ता राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. मनोज शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को संविधान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

इस अवसर पर विद्यालय के केंद्रीय हॉल में विधिक साक्षरता अभियान के अंतर्गत राकेश कुमार एवं डॉ. मनोज शर्मा के निर्देशन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार शुक्ला ने पेन और मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक जितेंद्र सिंह, चंद्रवीर सिंह, जगन सिंह, अरविंद कुमार, चंद्रगुप्त मौर्य, बसंत कुमार सिंह, सुनील कुमार, धीरज पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र, कमलेश और धीरज कुमार सैगर सहित विद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। इनमें सत्येंद्र कुमार, संजय प्रकाश और जयदेव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page