
लखनऊ/हाथरस 26 नवंबर। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से आयोजित संविधान रक्षा मार्च में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में भाग लिया। हाथरस से बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचे कांग्रेसजनों ने मार्च में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संविधान, लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की आधारशिला है। संविधान की रक्षा करना प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रही है और आगे भी मजबूती के साथ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। संविधान रक्षा मार्च में हाथरस से मथुरा प्रसाद कुशवाह, अब्बास हुसैन, श्री कृष्ण एडवोकेट, कपिल सिंह, संतुन सेंगर, जैनुद्दीन साहब, राय साहब और धीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।










