Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 नवंबर। श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर मंजू वर्मा के निर्देशन में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्व, उसकी मूल भावना, संवैधानिक मूल्यों तथा नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संविधान के निर्माता एवं प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। उपस्थित शिक्षकों और छात्राओं ने एक साथ प्रस्तावना का पाठ करते हुए भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा सभी नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता प्रदान करने के संवैधानिक संकल्प को दोहराया। इस आयोजन के माध्यम से छात्राओं को संविधान में निहित लोकतांत्रिक आदर्शों और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page