Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 नवंबर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अहियापुर कला मोहल्ले में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मायके पक्ष ने पति और अन्य ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सोमवार शाम 38 वर्षीय रिचा का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली से मायके पक्ष के लोग देर रात हाथरस पहुंचे। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों की भीड़ जुटी रही। जानकारी के अनुसार, रिचा की शादी वर्ष 2015 में मनीष के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। पति मनीष अकाउंटेंट है। सोमवार शाम रिचा का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिलने से परिवार में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मायके पक्ष से पहुंची रिचा की भाभी साक्षी ने आरोप लगाया कि मनीष रिचा को प्रताड़ित करता था और दहेज में मकान व रुपये की मांग करता था। साक्षी के मुताबिक, रिचा के साथ मारपीट भी की गई थी और उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। मायके पक्ष ने आशंका जताई कि रिचा की हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे पर लटकाया गया। इस संबंध में सदर कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मृत्यु का कारण हैंगिंग आया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page