Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 नवंबर। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव खौंदुआ में कचरे को लेकर पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पीड़ित किशन कुमार पचौरी ने पड़ोसियों के तीन लोगों पर घर में घुसकर उनकी 20 वर्षीय बेटी राखी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवती को कॉलर पकड़कर घर से बाहर घसीटा गया और लात-घूंसों से पीटा गया। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता को भी ईंट मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पीड़ित किशन कुमार पचौरी के अनुसार, 23 नवंबर को कचरे को लेकर पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर पड़ोसी के पुत्र रोहित, लोकेश और सुनीता उनके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने उनकी 20 वर्षीय बेटी राखी के साथ मारपीट शुरू कर दी। सुनीता ने राखी का कॉलर पकड़कर उसे घर से बाहर घसीट लिया और उसके साथ मारपीट की।

शोर सुनकर गांव के ओमप्रकाश, गिरीश, एदल सिंह, सचदा और जीवनलाल सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बीच-बचाव कर युवती को आरोपियों से बचाया। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान सुनीता ने उसे भी ईंट मार दी। किशन कुमार ने बताया कि वह शुगर के मरीज हैं। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली मुरसान पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page