Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 नवंबर। कोतवाली हाथरस क्षेत्र के काशीराम आवास में पड़ोसी पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता दुर्गेश ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता दुर्गेश के अनुसार, काशीराम आवास के ब्लॉक संख्या 46 में ऊपर रहने वाला आसिफ पुत्र साकिर आए दिन उसके साथ ही पड़ोस में रहने वाली आशा पत्नी बबलू के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करता है। आरोप है कि आसिफ की पत्नी रेशमा भी उनके साथ गाली-गलौज करती है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि रेशमा ने पूर्व में उसके बेटे मिन्नी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में रुकसाना पत्नी अफसर भी उनका साथ देती है।

पीड़िता का आरोप है कि रात करीब 10 बजे सभी लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page