Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 नवंबर। थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने आगरा निवासी एक युवक पर बेटी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही गांव के दो अन्य लोगों पर भी इस मामले में सहयोग करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पीड़ित पिता के अनुसार, सुबह सुमित निवासी नगला किशनलाल, थाना एत्मादपुर, जनपद आगरा उनकी 20 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवती को ले जाने में गांव के दो नामजद लोगों ने भी सहयोग किया है। घटना के बाद से परिजन युवती की तलाश में जुटे हैं, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद युवती के पिता ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page