Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 नवंबर। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान स्थित गंगा मार्केट में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने एक ब्यूटी पार्लर को निशाना बना लिया। चोर एक्जोस्ट फैन हटाकर दीवार के रास्ते दुकान के अंदर दाखिल हुए और गल्ले में रखी करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं, चोरों ने दुकान के अंदर लगे फर्नीचर और शीशों में भी तोड़फोड़ की। सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद इरशाद की रामलीला मैदान स्थित गंगा मार्केट में शहनाज ब्यूटी पार्लर के नाम से दुकान है। सोमवार रात अज्ञात चोर दुकान में लगे एक्जोस्ट फैन को हटाकर दीवार के रास्ते अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने गल्ले में रखी करीब 10 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। चोरी करने के बाद दुकान में लगे फर्नीचर और शीशों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

मंगलवार सुबह जब ब्यूटी पार्लर संचालक दुकान पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान में नकदी गायब थी और सामान बिखरा पड़ा था। चोरी के साथ की गई तोड़फोड़ से संचालक को आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि, फर्नीचर और शीशों को हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है। पीड़ित मोहम्मद इरशाद ने घटना के संबंध में सदर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस से मामले की जांच कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page