Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 24 नवंबर। थाना क्षेत्र के खौंदुआ गांव में कचरे को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोसियों ने एक युवती के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव के किशन कुमार पचौरी पुत्र सुंदरलाल पचौरी ने पुलिस को बताया कि पड़ोसियों से कचरे को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पड़ोसी रोहित, उसका भाई लोकेश और उनकी मां सुनीता घर में घुस आए। किशन कुमार के मुताबिक, तीनों ने उनकी 20 वर्षीय बेटी राखी को लात-घूंसों से पीटा। आरोप है कि सुनीता ने राखी का कॉलर पकड़कर उसे घर से बाहर घसीटा और मारपीट की। शोर सुनकर गांव के ओमप्रकाश, गिरीश, एदल सिंह, सचदा और जीवनलाल समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और राखी को बचाया। आरोप है कि इस दौरान सुनीता ने किशन कुमार को ईंट मारकर घायल कर दिया। किशन कुमार ने बताया कि उन्हें शुगर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page